विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 76 दारोगाओं के तबादले; 8 महिला सब-इंस्पेक्टरों को भी मिली नई तैनाती

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:11 PM (GMT+05:30)

एसपी मधुबन कुमार सिंह ने हापुड़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत 76 उपनिरीक्षकों, जिनमें आठ महिला दारोगा भी शामिल हैं, के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

हापुड़ पुलिस। फाइल फोटो - जागरण

हापुड़ पुलिस। फाइल फोटो - जागरण

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी मधुवन कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने 76 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें आठ महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। कई चौकी प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी ने हापुड़ नगर की गढ़ गेट चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन चौहान को पिलखुवा थाने की बस अड्डा चौकी का प्रभारी बनाया है।

बाबूगढ़ थाने की मुदाफरा चौकी प्रभारी रोहित कुमार को सिंभावली थाने की वैट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पिलखुवा की बस अड्डा चौकी प्रभारी राहुल कुमार को बहादुरगढ़ कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, पिलखुवा की सिखैड़ा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को देहात थाने की दिनेश विद्यापीठ चौकी और बहादुरगढ़ थाने में तैनात अखिलेश कुमार को हापुड़ नगर की केशवनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

महिला उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। हापुड़ नगर में तैनात रेखा को पिलखुवा, रागिनी को धौलाना और सोनी यादव को हाफिजपुर थाने भेजा गया है।

देहात थाने की मनीषा चाहर को सिंभावली और अंजली को पिलखुवा भेजा गया है। कपूरपुर में तैनात डोली यादव को देहात, हाफिजपुर में तैनात पीयूषी सिंह को देहात और महिला थाने की रंजना शर्मा को कपूरपुर थाने में नई तैनाती दी गई है।

एसपी ने बताया कि इनके अलावा जिले के विभिन्न थानों में तैनात 63 अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।