विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने किया कई निरीक्षकों का तबादला; 3 दर्जन से अधिक दरोगा भी ट्रांसफर

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:16 PM (IST)

हापुड़ में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कानून-व्यवस्था सुधारने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल।

  2. कई निरीक्षकों और तीन दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए।

  3. कानून-व्यवस्था सुधारने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से हुआ यह बदलाव।

जागरण संवाददाता, हापुड़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। प्रशासनिक जरूरत और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कई निरीक्षकों के साथ ही तीन दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए।

वहीं, गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजकर लाइन हाजिर कर दिया गया। अचानक हुए व्यापक फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

इन निरीक्षकों का हुआ तबादला

एसपी ने निरीक्षक शाहनजर को न्यायालय सुरक्षा से स्थानांतरित कर प्रभारी डीसीआरबी की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन से स्थानांतरित निरीक्षक को प्रभारी रिट सेल बनाया गया है। निरीक्षक मनु कुमारी को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र एवं मिशन शक्ति तथा निरीक्षक शिवकुमार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है।

थाना गढ़मुक्तेश्वर में उपनिरीक्षक ऋचा यादव, समोद कुमार, सुबहान अली, सारिका त्यागी, सतवीर सिंह, अंकित सिंह चौहान, सतेंद्र बालियान और राजदीप दिनकर को तैनाती दी गई है। सिंभावली में प्रेम नारायण यादव, बीरेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार और अनोखेपुरी की तैनाती हुई है। हाफिजपुर में सुनील कुमार, करतार सिंह, प्रवीण कुमार, जहीरुद्दीन खान और भानू प्रताप को भेजा गया है।

इनका भी हुआ ट्रांसफर

बहादुरगढ़ थाने में रामवीर सिंह, रविराज सिंह, सुनील कुमार और हेमंत कुमार; धौलाना में सगुनपाल सिंह, सुमनलता राघव और नागसैन; कपूरपुर में प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजयपाल सिंह और प्रदीप कर्णवाल तथा बाबूगढ़ में अनीता सैनी, रामबाबू यादव, चुन्नीलाल और सतेंद्र कुमार को तैनात किया गया है।

इसके अलावा रचना देवी को थाना पिलखुवा, अंजू देवी को महिला थाना, सुनील कुमार को थाना हापुड़ देहात, धर्मेंद्र यादव को थाना हापुड़ नगर, मलखान सिंह को प्रभारी आइजीआरएस और सतीश चंद्र को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण, मुकदमों के त्वरित निस्तारण और बेहतर कानून-व्यवस्था के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हापुड़: पिलखुवा टोल पर चेकिंग के दौरान ‘वसूली’ करते दिखा वर्दीधारी, सोशल मीडिया पर Video वायरल