हापुड़ पुलिस का 'मेगा एक्शन', सड़कों पर उतरीं टीमें; 1220 संदिग्धों से पूछताछ और वाहन मालिकों पर ठोका जुर्माना
हापुड़ पुलिस ने जिलेभर में अपराधियों और संदिग्धों की धरपकड़ और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1220 संदिग्ध व्यक्तियों और 1073 वाहनों की जांच की गई।
-1795238851953_m.webp)
हापुड़ में वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। जागरण
HighLights
हापुड़ पुलिस ने चलाया जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान।
1220 संदिग्ध व्यक्तियों और 1073 वाहनों की हुई जांच।
149 वाहन चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई।
केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में अपराधियों और संदिग्धों की धरपकड़ के साथ यातायात नियमों का पालन कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान 1220 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया, जबकि 1073 वाहनों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच की गई।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 149 वाहन ड्राइवरों के चालान किए गए। इन पर कुल 1 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।

वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। जागरण
जरूरी दस्तावेजों की जांच
पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। बिना हेलमेट, यातायात नियमों की अनदेखी और अन्य उल्लंघनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
ड्राइवरों में दिखाई दी सतर्कता
वहीं, अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से वाहन ड्राइवरों में भी सतर्कता दिखाई दी। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच कराई जा रही है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।