विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों को अगवा कर किसानों को बेचने वाला गिरोह धराशायी, हापुड़ में 4 तस्कर गिरफ्तार

Published: Mon, 01 Jun 2026 06:17 PM (IST)

हापुड़ पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

हापुड़ पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हापुड़ पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केशव त्यागी, हापुड़। मासूम बच्चों का अपहरण कर मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का कोतवाली नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हापुड़ व बनारस से अगवा किए दो किशोर, पांच हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

आरोपितों ने करीब 15 किशोरों की तस्करी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धंधे में लिप्त अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि 17 मई को शिवगढ़ी के सुंदर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अपने वंश घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की जांच के मानव तस्करी के धंधे में लिप्त एक संगठित गिरोह के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने रेलवे यार्ड रोड स्थित नीलकंठ मंदिर के पास से गिरोह के सरगना अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव खेड़की भूड़ का योगेश उर्फ लोकेश, जिला संभल के हजरत नगर गढ़ी के अमित गुप्ता, लखनऊ के मोहल्ला चौका निकर नहरिया पुल चार बाग चौक का दीपक व मुरादाबाद के थाना मझौला क्षेत्र के डाक्टर पाल वाली गली का मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से वंश व जिला बनारस के थाना लोहटा क्षेत्र के गांव सवाईपुर के मुन्ना के 17 वर्षीय पुत्र पंकज बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अमित और दीपक बहला-फुसलाकर किशोरों को अगवा कर ले जाते थे। जबकि मुकेश शर्मा और योगेश उन्हें खरीदकर अपने पास रखते थे।

किशोरों को अमरोहा और मुरादाबाद के किसानों को दस से बीच हजार में बेच देते थे। किसान उनसे खेतों व घरों का काम करते थे। गिरोह के तार कई जिलों से जुड़े होने की बात सामने आई है। गिरोह ने के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं, उनकी तलाश की जा रही है।