विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़ गंगा मेले से पहले पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी; ADG भानु भास्कर ने दिए सख्त निर्देश

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:23 PM (IST)

पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों और गढ़ गंगा स्नान मेले के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेले में भीड़ नियंत्रण हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा।

  2. सुरक्षा व्यवस्था की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।

  3. एडीजी भानु भास्कर ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

जागरण संवाददाता, हापुड़। आगामी त्योहारों और गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में भीड़ का दबाव बढ़ने पर अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रमुख घाटों, स्नान स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

एडीजी ने कहा कि गंगा स्नान के दौरान भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पर जोर

एडीजी ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) का प्रभावी ढंग से निष्पादन कराने और अपराधियों पर शिकंजा कसने को कहा। साथ ही छह नवंबर को उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मेरठ और सहारनपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।