विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में एक गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने खंभों से तार चोरी करने वाले पांच बदमाशों को दबोचा

Published: Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM (IST)

हापुड़ पुलिस ने हरोड़ा फ्लाईओवर के पास से बिजली के खंभों से तार चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के ...और पढ़ें

हापुड़ पुलिस ने एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। जागरण

हापुड़ पुलिस ने एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय तार चोर गिरोह के पांच सदस्य दबोचे।

  2. चोरी का तार, नकदी, हथियार और वाहन पुलिस ने किए बरामद।

  3. गिरोह हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में सक्रिय था।

संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में नए हाईवे के हरोड़ा फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड से बिजली के खंभों से तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 247.150 किलो ग्राम तार, 40 हजार रुपये नगद, कार, बाइक, नौ बंडल तार, तीन चाकू, तमंचा, कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

तार बेचने की फिराक में थे आरोपी

सीओ राहुल यादव ने बताया कि शनिवार की रात एसआइ मनोहर लाल अपनी टीम हेड कॉन्स्टेबल फरमान अली, उदय सिंह, कॉन्स्टेबल अंकित और सचिन के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खंभे से तार चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य तार बेचने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर चार चोर और एक तार खरीदने वाले को दबोच लिया। पूछताछ में जिला अमरोहा थाना गजरौला पपसरा खादर गांव का मोनिश, अरबाज, नाजिम,जिला बिजनौर थाना हीमपुर दीपा उमरीपीर के नौशाद, जमशेद बताया।

कई घटनाओं को अंजाम दिया

पुलिस के अनुसार पूछताछ, में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जुलाई माह में बहादुरगढ़ क्षेत्र में नई बन रही बिजली लाइन से भी तार चोरी किया था। इसके अलावा हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, संभल समेत अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के तार चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई की रात आरोपितों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा के जंगल में कई खंभों से तार काटकर उसे झाड़ियों में छिपा दिया था। शनिवार रात आरोपित कार में तार लेकर उसे बेचने के लिए कबाड़ी नौशाद के पास पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश एटीएस के रडार पर जाली मुद्रा की तस्करी करने वाला गिरोह, लगातार कसा जा रहा शिकंजा

पुलिस के अनुसार, नौशाद पूर्व में भी आरोपितों से चोरी का तार खरीद चुका था। आरोपी चोरी के तार को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते थे। पकड़े गए आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है।