विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'संदिग्ध दिखे तो तुरंत बताएं', यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में हापुड़ पुलिस; चौपाल लगाकर अपराधियों का सत्यापन

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:57 PM (IST)

हापुड़ पुलिस आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों के मद्देनजर गांवों में सतर्कता बढ़ा रही है। इसके तहत हसनपुर में ग्राम ...और पढ़ें

पुलिस ने लगाई चौपाल।

पुलिस ने लगाई चौपाल।

HighLights

  1. चुनावों के मद्देनजर हापुड़ पुलिस ने बढ़ाई गांवों में सतर्कता।

  2. हसनपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

  3. अपराधियों का सत्यापन, अवैध शराब की बिक्री पर नजर रखने की अपील।

जागरण संवाददाता, हापुड़। आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों के मद्देनजर थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांवों में सतर्कता बढ़ाने और अपराधों पर अंकुश लगाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ग्राम हसनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

पुलिस ने एक ओर चोरी, लूट और डकैती के अपराधियों का सत्यापन किया, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों से गांव में अवैध शराब की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल देने की अपील की।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में आयोजित चौपाल में प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी भी दी गई।

'संदिग्ध गतिविधि पर रखें नजर'

पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करने और समय रहते इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की।चौपाल के दौरान पुलिस ने रजिस्टर नंबर-08 में दर्ज चोरी, लूट और डकैती के अपराधियों का सत्यापन किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को अवैध शराब की बिक्री और कच्ची शराब के निर्माण पर नजर रखने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि गांव में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द कायम रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।