विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में तीन दशक बाद खुलेगी रेलवे स्टेशन के सामने जल निकासी की राह, जलभराव से मिलेगी राहत

Published: Thu, 27 Aug 2026 04:49 PM (IST)

हापुड़ के पिलखुवा रेलवे स्टेशन के सामने तीन दशक पुरानी जल निकासी की समस्या का समाधान होने वाला है। रेलवे ...और पढ़ें

तीन दशक पुरानी जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। AI जनरेटेड

तीन दशक पुरानी जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। AI जनरेटेड

HighLights

  1. पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर तीन दशक पुरानी जल निकासी समस्या का समाधान।

  2. रेलवे की वे-लीव फैसिलिटी के तहत नाला निर्माण को मिली मंजूरी।

  3. एक माह में कार्य शुरू होगा, जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत।

संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। रेलवे स्टेशन के सामने करीब तीन दशक से जल निकासी की समस्या झेल रहे नागरिकों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर पालिका के प्रयास से रेलवे की वे-लीव फैसिलिटी के तहत भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिलने के बाद नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आवश्यक धनराशि जमा होने के बाद रेलवे ने कार्य कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

नाला निर्माण करीब एक माह में शुरू कराने की तैयारी है। इसके बनने से स्टेशन के सामने और आसपास की बस्ती में जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

रेल यातायात बाधित नहीं होने की शर्त रखी

रेलवे की भूमि पर निर्माण उसकी निगरानी में कराया जाएगा। कार्य शुरू होने से पहले ठेकेदार की जानकारी संबंधित रेलवे अधिकारियों को दी जाएगी। निर्माण के दौरान रेल यातायात बाधित नहीं होने की शर्त रखी गई है। किसी नुकसान की स्थिति में क्षतिपूर्ति की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

नाला निर्माण के बाद शहर की ओर से स्टेशन में प्रवेश की अनुमति के लिए रेलवे के समक्ष प्रस्ताव रखने की भी तैयारी है।

तीन दशक पुरानी समस्या का होगा समाधान

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि तीन दशक पुरानी जल निकासी समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे की सुरक्षा और सभी निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए कार्य कराया जाएगा। शहर की ओर से स्टेशन में प्रवेश की सुविधा के लिए भी प्रयास जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में लागू होगा रूट डायवर्जन, त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट