विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 अक्टूबर को हापुड़ के 13 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, ठीक 1 घंटा पहले बंद हो जाएंगे गेट; जानें जरूरी नियम

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:07 PM (IST)

हापुड़ में आज 13 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सांकेति तस्वीर, एआई जनरेटेड

सांकेति तस्वीर, एआई जनरेटेड

HighLights

  1. हापुड़ में 13 केंद्रों पर आज होगी पीईटी परीक्षा।

  2. अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले प्रवेश, सघन चेकिंग अनिवार्य।

  3. परीक्षा में अनुचित साधनों पर रहेगा कड़ा अंकुश।

संवाद सहयोगी, हापुड़। हापुड़ के 13 केंद्रों पर आज यानी रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।

अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग कर एक घंटे पहले केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक एएसपी महेश कुमार ने केंद्रों पर लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पूठिया ने बताया कि परीक्षा के दौरान 585 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, 92 शिक्षकों रिजर्व रहेंगे। करीब 5952 अभ्यर्थी तीन दिन परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अनुचित साधनों पर रहेगा अंकुश

इनमें कक्ष निरीक्षण, अभ्यर्थियों की जांच और परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं शामिल रहेंगी। निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बथेस्दा एकेडमी, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दीवान इंटर कॉलेज, एलएन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या स्कूल और श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- पीईटी-2026 के अभ्यर्थियों के लिए आजमगढ़-गोरखपुर और बलिया-कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें