पीईटी-2026 के अभ्यर्थियों के लिए आजमगढ़-गोरखपुर और बलिया-कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे ने पीईटी-2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए आजमगढ़-गोरखपुर और बलिया-कानपुर सेंट्रल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का ...और पढ़ें

पीईटी 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आजमगढ़ गोरखपुर और बलिया कानपुर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें।
HighLights
पीईटी 2026 परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी।
आजमगढ़-गोरखपुर और बलिया-कानपुर सेंट्रल रूट पर चलेंगी।
ट्रेनें 24, 29, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को संचालित होंगी।
जागरण संवाददाता, बलिया। पीईटी-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आजमगढ़-गोरखपुर और बलिया-कानपुर सेंट्रल के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों जोड़ी ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर तीन फेरों में संचालित की जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल 24, 29 और 31 अक्टूबर को आजमगढ़ से शाम सात बजे प्रस्थान कर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रास्ते में यह मऊ, इंदारा, बेल्थरा रोड, भटनी और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर-आजमगढ़ स्पेशल 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को शाम 6:30 बजे गोरखपुर से चलकर रात 11 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 05153 बलिया-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 24, 29 और 31 अक्टूबर को बलिया से शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, सिराथू और फतेहपुर में रुकेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल-बलिया स्पेशल 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 और दो एसएलआर सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
