विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्यूबवेल से मोटर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया एक चोर, दो साथी हुए फरार

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:03 PM (IST)

सिंभावली के फरीदपुर गोसाई गांव में ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ले जा रहे तीन युवकों में से एक को ...और पढ़ें

ट्यूबवेल से मोटर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया एक चोर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

ट्यूबवेल से मोटर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया एक चोर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. फरीदपुर गोसाई में ट्यूबवेल से मोटर चोरी करते पकड़ा गया।

  2. ग्रामीणों ने एक आरोपी को मोटर और बाइक सहित दबोचा।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो फरार साथियों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, सिंभावली। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव में ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ले जा रहे तीन युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटर और बाइक बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों ने दी कई जानकारी 

किसान परविंद्र गिरि ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब दस बजे वह अपने साथी गजेंद्र गिरि के साथ खेत पर ट्यूबवेल देखने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइक पर सवार तीन युवक ट्यूबवेल की मोटर ले जाते दिखाई दिए।

शोर मचाने पर दो युवक भाग निकले, जबकि जिला हापुड थाना सिंभावली क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव के अरुण को पकड़ लिया गया।

पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज

पूछताछ में आरोपित ने फरार साथियों के नाम गांव के ही पुनीत और विकास गिरि बताए। इसके बाद ग्रामीण आरोपित, मोटर और बाइक लेकर थाने पहुंचे।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में बिरयानी खाने रुके कर्मियों की कार से लैपटॉप चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल