Hapur: लॉकडाउन में छूट से टोल प्लाजा पर बढ़ी पांच फीसद वाहनों की संख्या
छिजारसी टोल प्लाजा से रोजाना गुजर रहे चार से पांच हजार वाहन। गुजरने वाले वाहनों में अधिकांश नोएडा दिल्ली नौकरी वाले लोग शामिल।
संजीव वर्मा, पिलखुवा। लॉकडाउन में व्यावासियक गतिविधियों में कुछ छूट मिलने के बाद छिजारसी टोल प्लाजा पर पांच फीसद वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। बढ़ी वाहनों की संख्या में अधिकांश दिल्ली, नोएडा से रोजाना अपडाउन करने वाले शामिल हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण छिजारसी टोल प्लाजा बंद कर दिया गया
था। एक अप्रैल से टोल प्लाजा दोबारा शुरू हुआ था। शुरुआत में वाहनों की संख्या सात से आठ हजार थी। लेकिन, नोएडा और दिल्ली में सख्ती होने के बाद अचानक वाहनों की संख्या घट गई थी।
लॉकडाउन -3 में व्यावासिक गतिविधियों को छूट मिलने के बाद वाहनों की संख्या बढ़ गई है। टोल प्लाजा प्रबंधक
शेषनाथ सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन से वाहनों की संख्या में पांच फीसद इजाफा हुआ है। अब रोजाना चार से पांच हजार वाहन गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैशलेन से गुजरने वाले वाहन नहीं आ रहे हैं।
अधिकतर कैशलेस लेन से अावागमन करने वाले वाहन हैं। जिनमें अधिकतर हापुड़ जनपद निवासी है। जिन्होंने फास्टैग पर मासिक पास की सुविधा ली हुई है और दिल्ली, नोएडा सर्विस करने वाले लोग हैं। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक और सरकारी वाहन शामिल है।