विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुहागरात भी नहीं मना सका इंजीनियर दूल्हा, पत्नी के एक सच से बिखर गया संसार

Published: Mon, 06 Jul 2026 05:55 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:05 AM (GMT+05:30)

हापुड़ में एक इंजीनियर की नवविवाहित पत्नी ने सुहागरात पर ही अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. नवविवाहिता ने सुहागरात पर प्रेमी के साथ रहने की बात कही।

  2. बेटे की सुरक्षा हेतु परिवार ने बहू को प्रेमी के घर भेजा।

  3. पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से हुआ समझौता।

ठाकुर डीपी आर्य, हापुड़। शहनाइयों की गूंज थमी भी नहीं थी, हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था और सात फेरों के साथ देखे गए जीवनभर साथ रहने के सपने भी अभी ताजा ही थे। लेकिन सुहागरात पर एक सच ने सब कुछ पलभर में बिखेर दिया। जिस घर में नई बहू के स्वागत की खुशियां थीं, वहां देखते ही देखते सन्नाटा छा गया।

नई जिंदगी शुरू करने की उम्मीद लिए बैठे एक इंजीनियर को उसकी नवविवाहिता ने साफ शब्दों में कह दिया कि उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है और वह उसके साथ पति-पत्नी का रिश्ता नहीं निभा सकती।

युवती ने यह भी चेतावनी दी, कि यदि उस पर दबाव डाला गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह सुनते ही युवक और उसके परिवार के सामने ऐसा संकट खड़ा हो गया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

फरीदाबाद में प्रेमी के साजिश रचकर नव विवाहिता ने पति की हत्या कराने के बाद शव को नहर में फेंककर हादसा दिखाने का प्रयास किया। वहीं पुणै की सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया। यह मात्र दो घटना नहीं हैं, अपितु आजकल विाहेत्तर संबंधों का वह काला अध्याय है, जिसका सामना समाज को करना पड़ रहा है।

ऐसे में शादी करने के साथ ही नव-विवाहित अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। ऐसे में कोई युवक नव-विवाहिता को समझाकर या दबाव बनाकर अपने साथ रखने का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामला हापुड़ में सामने आया है। यह घटना फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी जैसी बताई जा रही है।

25 जून को मेरठ की युवती और हापुड़ के इंजीनियर युवक का विवाह धूमधाम से हुआ था। पहली ही रात सामने आई एक हकीकत ने रिश्ते की नींव हिला दी। युवक ने बिना कोई विवाद किए पूरी बात अपने स्वजन को बताई।

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, मगर कोई रास्ता नहीं निकल सका। आखिरकार मामला महिला थाने पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली बातचीत के दौरान युवती अपने फैसले पर अडिग रही। उसने स्पष्ट कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और इस विवाह को स्वीकार नहीं करेगी। युवती की दृढ़ता देखकर युवक ने भी कदम पीछे हटाने में ही भलाई समझी।

आपसी सहमति से हुआ समझौता

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 25 जून को विवाह हुआ था। यह मामला 27 जून को परिवार व रिश्तेदारों के सामने आ गया। अगले कुछ दिनों तक दोनों परिवारों ने बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

इसके बाद महिला थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी गईं। महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान भी युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को भी थाने बुलाया। तीनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत के बाद आपसी सहमति से समझौता हुआ।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पुलिस चौकी के सामने युवकों का बवाल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें- नोट कर लें तारीख, हापुड़ में 3 दिन लगेगी विशेष लोक अदालत; आसानी से करा सकेंगे लंबित मामलों का निपटारा




हमने पहले तीनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कीं, उसके बाद आमने-सामने बैठाया गया। पति व ससुराल-मायका पक्ष की सहमति से युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। युवती के स्वजन को भी उसके प्रेमी के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। दुल्ळा-दुल्हन पक्ष के वैवाहिक खर्च का सहमति से लेनदेन हो गया है।

-

अरुणा राय - एसएचओ - महिला थाना।