विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पुलिस चौकी के सामने युवकों का बवाल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published: Sun, 05 Jul 2026 06:52 PM (IST)

हापुड़ में गढ़ रोड पर पक्का बाग पुलिस चेक पोस्ट के सामने कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में ...और पढ़ें

हापुड़ में पुलिस चेक पोस्ट के सामने युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल। (AI Generated Image)

हापुड़ में पुलिस चेक पोस्ट के सामने युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल। (AI Generated Image)

HighLights

  1. पुलिस चेक पोस्ट के सामने युवकों के बीच हुई मारपीट।

  2. मामूली कहासुनी के बाद सरेआम हुई मारपीट की घटना।

  3. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल।

जागरण संवाददाता, हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित पक्का बाग पुलिस चेक पोस्ट के सामने देर रात कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक सरेआम एक-दूसरे से मारपीट करने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय पुलिसकर्मी भी चेक पोस्ट पर मौजूद थे। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर गाली-गलौज और मारपीट करते रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो कुछ ही देर में तेजी से प्रसारित होने लगा।

मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही

प्रसारित वीडियो में पांच से छह युवक आपस में धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रसारित वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। आरोपितों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नोट कर लें तारीख, हापुड़ में 3 दिन लगेगी विशेष लोक अदालत; आसानी से करा सकेंगे लंबित मामलों का निपटारा