25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव, हापुड़ में 4 नवंबर को होगी नगर पालिका की बोर्ड बैठक
हापुड़ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक 4 नवंबर को प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 25 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव ...और पढ़ें
-1793451117670_m.webp)
25 करोड़ रुपये के रहेंगे प्रस्ताव। जागरण
संवाद सहयोगी, हापुड़। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक चार नवंबर को प्रस्तावित है, जिसमें करीब 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे जाएंगे। अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं, कुछ सभासदों का आरोप है कि बोर्ड बैठक से पहले न तो, उनसे प्रस्ताव मांगे गए और न ही अब तक एजेंडा दिया गया है।
बोर्ड बैठक में पालिका के तहत आने वाले 80 से अधिक मोहल्लों में सड़क और नालियों के निर्माण समेत शहर की अन्य समस्याओं के समाधान से जुड़े प्रस्ताव रखे गए हैं।
बैठक में सभासदों से चर्चा करने के बाद स्वीकृति मिलती है। पथ प्रकाश, जलकल, स्वास्थ्य समेत अन्य प्रस्ताव प्रमुखता से शामिल रहेंगे। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।
हंगामेदार हो सकती है बोर्ड बैठक
शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आंतक है। इस संबंध में काफी बार सभासदों ने अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष से शिकायत की। इसके बावजूद कोई भी समाधान नहीं कराया गया। अब बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को लेकर हंगामा हो सकता है।
15वें वित्त के प्रस्तावों को एजेंडा में प्रमुखता से रखा गया है। सभासदों से पहले ही प्रस्ताव मांगे गए थे। शहर में विकास कार्य हो इसके लिए बोर्ड की स्वीकृति सबसे पहले है। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, हापुड़