25 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर MBBS इंटर्न का प्रदर्शन, अस्पताल बोला- सरकार की तरफ से प्रावधान नहीं
हापुड़ के सरस्वती अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वे वर्तमान 10,000 रुपये ...और पढ़ें
-1788948295128_m.webp)
एमबीबीएस इंटर्न ने बुधवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
HighLights
हापुड़ के सरस्वती अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न का प्रदर्शन।
वर्तमान 10,000 रुपये स्टाइपेंड को 25,000 करने की मांग।
अस्पताल ने सरकार से प्रावधान न होने की बात कही।
केशव त्यागी, हापुड़। सरस्वती अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न ने बुधवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब 150 इंटर्न अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और वर्तमान में मिल रहे दस हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने की मांग उठाई। इंटर्न ने अस्पताल प्रबंधन के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।
इंटर्न का कहना है कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप के दौरान उन्हें अस्पताल में नियमित रूप से विभिन्न चिकित्सकीय कार्यों में जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में दस हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड मिल रहा है। उनकी जिम्मेदारियों और कार्य के अनुरूप स्टाइपेंड में बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर उन्होंने बुधवार को अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न इससे पहले भी विरोध
बताया गया कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न इससे पहले भी विरोध जता चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में इंटर्न अस्पताल के गेट पर पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन के समक्ष अपनी मांग दोहराई और 25 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान इंटर्न ने अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रबंधन से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।
