विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में 7.27 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर ठगों ने धमकी देकर ऐंठे रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:56 PM (IST)

हापुड़ में एक व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया, जिसमें उसे धमकी देकर 7.27 लाख रुपये से अधिक की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. हापुड़ में ऑनलाइन धोखाधड़ी से 7.27 लाख रुपये की ठगी।

  2. पीड़ित को धमकी देकर पैसे ऐंठने का आरोप, पुलिस जांच शुरू।

  3. साइबर ठगी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

जागरण संवाददाता, हापुड़। ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए 7.27 लाख रुपये से अधिक की रकम ठगने का मामला सामने आया है।

पीड़ित कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार के जगजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

धमकी देकर ठगी का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्हें धमकी और नुकसान पहुंचाने का भय दिखाकर ठगी की गई। मोहल्ला विवेक विहार के जगजीत सिंह ने बताया कि वह आ धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कॉल पर धमकी दी और नुकसान पहुंचाने की बात कही। जिसके बाद धोखे से उनकी धनराशि हासिल कर ली।

अलग-अलग तरकीके से ठगी

उन्होंने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ऑनलाइन ठगी के मामलों में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।कभी बैंक अधिकारी बनकर गोपनीय जानकारी मांगी जाती है तो कभी कानूनी कार्रवाई या गिरफ्तारी का भय दिखाकर रुपये ऐंठने की कोशिश की जाती है।

ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के दबाव में आकर धनराशि हस्तांतरित करने से बचना चाहिए। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन ठगी से ऐसे करें बचाव

  • किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड न बताएं।
  • पुलिस, सीबीआइ या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर फोन करने वालों की पहचान की पुष्टि करें। गिरफ्तारी का भय दिखाकर रुपये मांगने वालों से सावधान रहें।
  • संदेश या ई-मेल में आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें।
  • किसी भी व्यक्ति या खाते में रकम भेजने से पहले उसकी पहचान और भुगतान का कारण सुनिश्चित करें।
  • साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पर शिकायत दर्ज कराएं। बैंक को भी तुरंत सूचना दें।

यह भी पढ़ें- 6 महीने से अस्पताल में बेटा, चक्कर काटती रही मां; हापुड़ में SP के एक्शन के बाद जागी पुलिस