विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:16 AM (IST)

हापुड़ के एक गांव में मुकदमा वापस न लेने पर एक महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। ...और पढ़ें

हापुड़ में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. मुकदमा वापस न लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी।

  2. आरोपी अंकित ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की।

  3. हापुड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

केशव त्यागी, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि गांव का आरोपित दीवार कूदकर महिला के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

आरोपी हुए फरार

विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव की महिला ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह घर पर थीं।

इसी दौरान गांव का अंकित दीवार कूदकर उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की।

मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी धमकी

शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उन्हें आता देखकर आरोपित दीवार कूदकर भागने लगा। जाते समय उसने धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देगा।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत