हापुड़ में पेड़ पर चढ़ा तेंदुए आया 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में, वन विभाग ने शुरू की जांच
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक तेंदुआ 11000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से पेड़ पर ही मर ...और पढ़ें

मानक चौक गांव में पेड़ पर चढ़ा तेंदुए की 11000 की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वीडियो ग्रैब
HighLights
हापुड़ में तेंदुआ 11000 वोल्ट लाइन की चपेट में आया।
पेड़ पर चढ़े तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।
वन विभाग ने घटना की जांच शुरू की, आबादी में वन्यजीव।
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। तहसील क्षेत्र के मानक चौक गांव में पेड़ पर चढ़ा एक तेंदुआ 11000 की लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आबादी बढ़ने के साथ ही जंगली जीवों का जीना भी दूभर हो गया है। यही कारण है कि वन्यजीव अक्सर आबादी में आ जाते हैं। फिलहाल, वन विभाग और पुलिस को स्थानीय लोगों ने जानकारी दे दी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव माणकचौक के जंगल में आम के पेड़ के पास एक तेंदुए का शव पाया गया। शव पर सबसे पहली नजर स्थानीय किसानों की पड़ी थी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ के ऊपर चढ़ने से करंट लगने से तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
