विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पत्नी से झगड़े के बाद टावर पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस और जनता कर रही नीचे उतरने की मिन्नत

Published: Sat, 03 Oct 2026 05:24 PM (IST)

हापुड़ के लोदीपुर शोभन गांव में एक युवक पत्नी से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ गया। इससे पुलिस व ...और पढ़ें

लोदीपुर शोभन ग्राम में लगे एक टावर पर युवक के चढ़ने से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई।

लोदीपुर शोभन ग्राम में लगे एक टावर पर युवक के चढ़ने से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई।

HighLights

  1. हापुड़ में युवक पत्नी से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ा।

  2. पुलिस और प्रशासन में खलबली, लोगों की भीड़ जुटी।

  3. युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार की जा रही अपील।

जागरण संवाददाता, हापुड़। जनपद के लोदीपुर शोभन ग्राम में लगे एक टावर पर युवक के चढ़ने से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद झुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया है। हालांकि, टावर पर चढ़ने की खबर जंगल में आग की तरह चारों ओर फैल गई। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सभी उसे शांत करने की अपील करते रहे। उसे टावर से उतरकर अपनी बात कहने की सलाह देते दिखे। मगर वह युवक जिद पर अड़ा रहा।yuvak-tower-hapur