विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: घनी आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग पर सवाल, बिना नक्शे के ₹83 लाख की तकनीकी स्वीकृति कैसे?

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:46 PM (IST)

हापुड़ के राजीव विहार में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के लिए 83.81 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति पर सवाल उठ रहे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. हापुड़ में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग पर 83 लाख की स्वीकृति।

  2. बिना रूट मैप और साइट प्लान के लागत पर सवाल।

  3. शिकायतकर्ताओं ने मांगी कार्य की पूरी जानकारी और अभिलेख।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ के राजीव विहार और आसपास की घनी आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को शिफ्ट करने के लिए करीब 83.81 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति (टीसी) जारी होने के बाद अब कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से 17 दिसंबर 2024 को जारी तकनीकी टीसी में लाइन शिफ्टिंग कार्य की अनुमानित लागत 83,81,504 रुपये बताई गई थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आज तक उन्हें मौजूदा और प्रस्तावित लाइन का प्रमाणित रूट मैप, साइट प्लान और पोलवार नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि इतनी बड़ी धनराशि किस लंबाई की लाइन, कितने पोल और किस वास्तविक रूट पर होने वाले कार्य के आधार पर तय की गई।

नक्शा नहीं तो लागत कैसे निकाली

शिकायतकर्ता अधिवक्ता गुरमुख सिंघ और सामाजिक कार्यकर्ता पवनजीत सिंघ ने संबंधित अधिकारियों से अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल टीसी में धनराशि दर्ज होने से कार्य का वास्तविक दायरा स्पष्ट नहीं होता।

मौजूदा लाइन कहां से गुजर रही है, उसे किस हिस्से से हटाया जाना है और नई लाइन किस मार्ग से बिछाई जानी प्रस्तावित है, इसकी जानकारी के लिए प्रमाणित रूट मैप और साइट प्लान आवश्यक है।

उन्होंने मांग की है कि विभाग मौजूदा और प्रस्तावित लाइन का पूरा रूट मैप, साइट प्लान, हटाए और लगाए जाने वाले पोलों का पोलवार विवरण, प्रस्तावित लाइन की कुल लंबाई और रूट की दूरी उपलब्ध कराए। इसके अलावा 83,81,504 रुपये की टीसी का मदवार अनुमान और बीओक्यू, तकनीकी रिपोर्ट, सर्वे रिपोर्ट और स्वीकृति से जुड़े अभिलेख भी मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, शाहजहांपुर के सिपाही की मौत; VIP ड्यूटी पर जा रहे थे नोएडा