विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिलिंडर होम डिलीवरी मांगने पर मिली धमकी, हापुड़ के युवक ने सीएम योगी से लगाई गुहार

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:40 AM (IST)

हापुड़ के सुहैब अली ने गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी मांगने पर एजेंसी मालिक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

सिलिंडर होम डिलीवरी मांगने पर मिली धमकी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सिलिंडर होम डिलीवरी मांगने पर मिली धमकी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. हापुड़ में गैस सिलेंडर होम डिलीवरी पर विवाद।

  2. ग्राहक ने एजेंसी मालिक पर धमकी देने का आरोप लगाया।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई।

जागरण संवाददाता, हापुड़। घर में बुजुर्ग माता-पिता हों और बेटा नौकरी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर हो, ऐसे में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की मांग करना क्या गुनाह है?

हापुड़ के जोगीपुरा के सुहैब अली ने घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी को लेकर हुए विवाद में ऑनलाइन  शिकायत के बाद गैस एजेंसी मालिक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

बात सुने बिना एजेंट ने काट दिया फोन

सुहैब अली के अनुसार, उन्होंने नौ अक्टूबर को घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराया था। इसके बाद डिलीवरी एजेंट का फोन आया। आरोप है कि एजेंट ने सिलिंडर घर पहुंचाने के बजाय ऑटो स्टैंड से ले जाने को कहा।

सुहैब ने बुजुर्ग माता-पिता के घर पर होने और खुद नौकरी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहने की बात बताते हुए होम डिलीवरी का अनुरोध किया। आरोप है कि एजेंट ने उनकी बात सुने बिना फोन काट दिया।

फिर ई-मेल के माध्यम से भेजी शिकायत

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पहले संबंधित गैस एजेंसी को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

सुहैब का आरोप है कि फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। डीएसओ सीमा बालियान ने बताया कि इस मामले में पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं। किसी भी अभद्रता करने या धमकी देने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें- दुमका में शराबी भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को चाकू से गोदा, पुलिस जांच में जुटी