विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका में शराबी भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को चाकू से गोदा, पुलिस जांच में जुटी

By Rajeev RanjanEdited By: Nishant Bharti
Published: Thu, 22 Oct 2026 11:28 AM (IST)

दुमका में एक शराबी भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से ...और पढ़ें

चाचा को चाकू से गोदा

चाचा को चाकू से गोदा

HighLights

  1. दुमका में शराबी भतीजे ने चाचा पर चाकू से हमला किया।

  2. गणिनाथ को गले में चाकू लगी, अस्पताल में भर्ती।

  3. पुलिस ने आरोपी भतीजे आरव के खिलाफ जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका के आउटडोर स्टेडियम के निकट बुधवार की देर रात तकरीबन 10.30 बजे चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल गणिनाथ डंगालपाड़ा मोहल्ला का निवासी है।

गणिनाथ को गले में चाकू लगी है। घटना के बाद उन्हें दुमका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल के भाई गौतम प्रसाद साह ने नगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपने भतीजे आरव कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

हत्या की नीयत से चाकू से हमला

गौतम के मुताबिक 21 अक्टूबर की रात करीब 10.30 आउटडोर स्टेडियम में शराब के नशे में धुत्त आरव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। 

गौतम के अनुसार गणिनाथ को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दुमका मेले से पाकुड़ की महिला बेटे-भतीजे संग लापता, पति की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी