विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

43 मुकदमों वाला 50 हजार का इनामी ढेर, शाहजहांपुर से दबोचा गया गैंगस्टर अजीत; लखनऊ STF का एक्शन

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:46 PM (IST)

हापुड़ का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अजीत, जिस पर लूट, चोरी और डकैती के 43 मामले दर्ज थे, उसे लखनऊ एसटीएफ ने शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनमी बदमाश। फोटो: सांकेतिक

लखनऊ एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनमी बदमाश। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. हापुड़ का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अजीत गिरफ्तार

  2. लखनऊ एसटीएफ ने शाहजहांपुर से किया दबोचा

  3. अजीत पर लूट, चोरी, डकैती के 43 मामले दर्ज

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गिरोह बनाकर लूट, चोरी व डकैती करने वाले हापुड़ के 50 हजार के इनामी गैंगस्टर अजीत को लखनऊ एसटीएफ ने मंगलवार शाम रामचंद्र मिशन क्षेत्र में पकड़ लिया। पुलिस से बचने के लिए वह यहां ठिकाना ढूंढ रहा था।

एसटीएफ भी उसे ढूंढते हुए पहुंच गई। आरोपित पर हापुड़ के अतिरिक्त बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद सहित विभिन्न जिलों में 43 प्राथमिकी दर्ज हैं। नौ वर्ष पूर्व वह दो बार शाहजहांपुर में भी पकड़ा गया था।

वर्ष 2011 से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला हापुड के हैदरनगर निवासी अजीत पिलखुवा में चोरी के मामले में वांछित था। उसकी पुलिस कई दिन से तलाश कर रही थी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ रहा था।

पावर प्लांट के गेट के पास से पकड़ा 

उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए एसटीएफ को लगाया गया था। मंगलवार को उसकी लोकेशन शाहजहांपुर में मिली तो टीम यहां पहुंच गई। शाम में पावर प्लांट के गेट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला व आशुतोष त्रिपाठी उसको लेकर लखनऊ चले गए। अजीत व उसके गिरोह के सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे जिलों में चले जाते हैं। उसकी पत्नी रेहाना भी अपराध में बराबर से शामिल है।

वह चोरी किए गए सामान का बंटवारा करती है। उसको चार अप्रैल को हापुड में ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अजीत, उसका साथी इंतजार, सनी और अंकित भाग गए थे। वर्ष 2017 में अजीत को तमंचा के साथ व चोरी के आरोप में पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें- हापुड़: पिलखुवा टोल पर चेकिंग के दौरान ‘वसूली’ करते दिखा वर्दीधारी, सोशल मीडिया पर Video वायरल