हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: पवित्रा ट्रेडर्स से मिलावटी सॉस और मसाले जब्त
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने परशुराम कॉलोनी स्थित पवित्रा ट्रेडर्स पर छापा मारा। संदिग्ध मिलावट के चलते 44,800 रुपये ...और पढ़ें

पवित्रा ट्रेडर्स से मिलावटी सॉस और मसाले जब्त ( एआई इमेज )
HighLights
पवित्रा ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।
44,800 रुपये के मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त।
सॉस और मिक्स मसाले के नमूने जांच को भेजे।
जागरण संवाददाता, हापुड़। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को परशुराम कॉलोनी, स्वर्ग आश्रम रोड स्थित पवित्रा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने दो ब्रांड के कॉन्टिनेंटल सॉस और मिक्स मसाले के दो नमूने संग्रहित किए। सॉस में मिलावट के संदेह पर 344 किलोग्राम सॉस और करीब 270 किलोग्राम मिक्स मसाला सीज किया गया। सीज की गई खाद्य सामग्री की कुल कीमत 44,800 रुपये बताई गई है।
344 किलोग्राम सॉस सीज किया गया
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान से 'माई फ्रेश' और 'केशव गोल्ड' ब्रांड के कॉन्टिनेंटल सॉस के एक-एक नमूने लिए गए। सॉस में मिलावट की आशंका के चलते 344 किलोग्राम सॉस सीज किया गया, जिसकी कीमत 28,600 रुपये है।
कार्रवाई जारी
इसके अलावा टीम ने प्रतिष्ठान से मिक्स मसाले के दो नमूने भी संग्रहित किए। मौके पर करीब 270 किलोग्राम मिक्स मसाला सीज किया गया, जिसकी कीमत लगभग 16,200 रुपये बताई गई है।
खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, खाते में आएंगे 17,951 रुपये
