विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में कोहरे का कहर, सड़कों पर घटी विजिबिलिटी; थमी वाहनों की रफ्तार

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:01 PM (IST)

हापुड़ में दो दिन की वर्षा के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो ...और पढ़ें

हापड़ में छाया घना कोहरा।

हापड़ में छाया घना कोहरा।

HighLights

  1. हापुड़ में दो दिन की वर्षा के बाद घना कोहरा छाया।

  2. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई।

  3. मौसम में बदलाव से ठंडक बढ़ी, फसलों को नुकसान नहीं।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में 2 दिन तक हुई वर्षा के बाद शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते ही पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपट गया। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक कोहरे का असर दिखाई दिया।

सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालक हेडलाइट और फाग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए।

कोहरे के चलते सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। खासकर हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को अधिक सतर्कता बरतनी पड़ी। अचानक छाए कोहरे ने लोगों को ठंड के बढ़ते असर का अहसास भी कराया।

सर्दी के आगमन का संकेत

दो दिन की वर्षा के बाद मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है। मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को सर्दी के आगमन का संकेत दे दिया है।

मौसम विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वर्षा होने के बाद हवा में नमी की मात्रा ज्यादा थी। वहीं तापमान में कमी बने रहने से पानी की बूंदों ने कोहरे का रूप ले लिया। अभी कोहरा लगातार पड़ने वाला नहीं है। इससे फसलों को नुकसान होने की स्थिति भी नहीं है। वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।