विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में त्योहारों को लेकर कड़ी सुरक्षा, संदिग्धों पर पैनी नजर; पुलिस ने बाजारों में निकाला पैदल मार्च

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:55 AM (IST)

पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर हापुड़ के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी मधुवन कुमार सिंह ...और पढ़ें

पुलिस ने बाजारों में निकाला पैदल मार्च। जागरण

पुलिस ने बाजारों में निकाला पैदल मार्च। जागरण

HighLights

  1. एसपी मधुवन कुमार सिंह ने बाजारों में पैदल गश्त की।

  2. व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।

  3. त्योहारों पर शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने को गश्त बढ़ी।

केशव त्यागी, हापुड़। आगामी त्योहारों को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह खुद पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे।

उन्होंने हापुड़ नगर के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों से संवाद कर दुकानों और प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें 24 घंटे चालू रखने की अपील की।

एसपी ने बाजारों में व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

WhatsApp Image 2026-11-06 at 09.37.06

ऐसे में व्यापारियों का सहयोग सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने प्रतिष्ठानों के बाहर और अंदर कैमरे लगवाने के साथ उनकी नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया।

पुलिस की सक्रियता बढ़ाई

उधर, एसपी के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, मार्गों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर पैदल गश्त कर रहे हैं। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आमजन से संवाद भी कर रही है।

प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वह अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उन्हें 24 घंटे चालू रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।