बिजली समस्याओं पर हापुड़ में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, एक्सईएन कार्यालय पर धरना
हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बिजली समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर तीन घंटे धरना दिया।

बिजली समस्याओं पर हापुड़ में किसानों का जोरदार प्रदर्शन ( एआई इमेज )
HighLights
हापुड़ में किसानों ने बिजली समस्याओं पर धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एक्सईएन कार्यालय घेरा।
अधिशासी अभियंता ने समाधान का आश्वासन दिया।
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता टाउन हाल पहुंचे और ऊर्जा निगम अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीन घंटे चले धरने में अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी पहुंचे और आश्वासन दिया गया।
बिजली की समस्याओें का समाधान होना चाहिए
जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि बिजली से संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए।छापेमारी के दौरान किसानों के साथ किसी प्रकार का अनुचित व्यवहार न हो और लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं की अनदेखी होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हापुड अमित चौधरी, दिनेश त्यागी, रामपाल सिंह, बबली त्यागी, राजू ठाकुर, भगत राम, यशवीर सिंह, टीटू त्यागी, उदयवीर, कंवरपाल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, गुरमीत चौधरी, अनिल समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- सावधान! किचन की स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 4 सामान, वरना रूठ जाएंगी मां अन्नपूर्णा
