विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में चीनी मिलों के 'कानूनी नूराकुश्ती' में फंसे हजारों किसान, अधर में गन्ना; अब आलू-गेहूं बोआई पर भी संकट

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:37 PM (IST)

हापुड़ में सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों के ठप होने या पर्याप्त गन्ना न मिलने से हजारों किसान अधर में ...और पढ़ें

नियमों के पेंच में फंस गए मिल गेट। जागरण

नियमों के पेंच में फंस गए मिल गेट। जागरण

HighLights

  1. मिल गेट के किसान गन्ना बेचने में असमर्थ, संकट में पड़े।

  2. सिंभावली, ब्रजनाथपुर मिलें गन्ना कमी से ठप पड़ी हैं।

  3. आलू-गेहूं की बोआई प्रभावित, कर्मचारी भी कर रहे प्रदर्शन।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ में प्रशासन एवं चीनी मिल अधिकारियों के बीच चल रही कानूनी नूराकुश्ती ने मिल गेट के सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले हजारों किसानों को अधर में लटका दिया है।

हजारों किसानों के सामने आलू एवं गेहूं की बोआई का संकट खड़ा हो गया है। मिल नहीं चलने और गेट के किसानों को मिल से जुड़ा रखने के कारण अब ऐसे किसानों को कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।

वहीं, उद्घाटन के बाद अपेक्षित गन्ना नहीं आने के कारण ब्रजनाथपुर चीनी मिल का पेराई सत्र भी शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके कारण करीब 1500 क्विंटल गन्ना चेन के पास पड़ा हुआ है।

गन्ना भुगतान सहित अन्य कारणों को लेकर प्रशासन ने इस वर्ष सिंभावली चीनी मिल से 103 तथा ब्रजनाथपुर चीनी मिल से 33 यानि कुल 136 क्रय केंद्रों को दूसरे जनपद में स्थापित चीनी मिलों को आवंटित कर दिया है। नियमानुसार मिल गेट के सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसानों का गन्ना किसी दूसरे मिल को नहीं दिया जा सकता हैं।

सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई

ऐसे में सिंभावली के छह और ब्रजनाथपुर चीनी मिल के चार क्रय केंद्र से जुड़े करीब तीन हजार से अधिक किसान ही इन मिलों से जुड़े रह गए है। अब इन किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। नियम के पेंच में फंसकर उनका गन्ना दूसरी मिलों को नहीं दिया जा सकता है, जबकि दोनों चीनी मिलों के पहिए थमे हुए हैं। ऐसे में वह गन्ना काटकर आलू तथा गेहूं की होने वाली बोआई को लेकर चितिंत नजर आने लगे हैं।

इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े करीब तीन हजार कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है, जिसको लेकर वह बुधवार से सिंभावली चीनी मिल में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

24 घंटे में मात्र 1500 क्विंटल गन्ना

अपेक्षित गन्ना नहीं मिलने के कारण सिंभावली का पेराई सत्र शुरू नहीं हो पा रहा है तो वहीं ब्रजनाथपुर ने मिल का उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन वह भी अपेक्षित गन्ना नहीं मिलने के कारण पेराई सत्र पूर्ण रूप से चलाने की स्थिति में नहीं है।

ब्रजनाथपुर चीनी मिल के अधिकारी अनमोल राठी ने बताया कि उद्घाटन के 24 घंटे बाद मात्र 1500 क्विंटल गन्ना आया है, जबकि मिल को चलाने के लिए कम से कम 35 से 40 हजार क्विंटल गन्ने की जरूरत हैं। ऐसे में खरीदे गए गन्ने का चेन के पास ढेर लगा हुआ है। यदि अपेक्षित गन्ना नहीं मिला तो यह गन्ना भी सूख जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।