विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ फैक्ट्री में चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर, एक गिरफ्तार

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:24 PM (IST)

हापुड़ की एक फैक्ट्री में चोरी करने घुसे तीन चोर सीसीटीवी में कैद हो गए, जिनमें से एक को कर्मचारियों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. हापुड़ फैक्ट्री में चोरी करने घुसे तीन चोर सीसीटीवी में कैद।

  2. कर्मचारियों ने एक चोर को चाकू सहित पकड़ा, हुआ चोटिल।

  3. फरार दो साथियों और चोरी का माल खरीदने वालों की पहचान।

जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के चितौली रोड स्थित फैक्ट्री में चोरी करने घुसे तीन आरोपित सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।

फुटेज के आधार पर कर्मचारियों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। पकड़े जाने के बाद भागने के प्रयास में आरोपित गिरकर चोटिल हो गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीनों संदिग्ध

अमृत विहार कॉलोनी के रहने वाले आसिफ खान ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह चितौली रोड स्थित सेवन स्क्वायर इंटरप्राइजेज स्वैप कंपनी में कार्यरत हैं। 10 अक्टूबर को कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध चोरी करने के इरादे से अंदर घुसते दिखाई दिए।

फुटेज की जांच कर आरोपितों की तलाश की गई तो मोती कॉलोनी के सुबहान को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। इस दौरान आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गिरकर चोटिल हो गया।

पकड़े गए आरोपित ने बताई साथियों की पहचान

पीड़ित के अनुसार, पकड़े गए आरोपित से पूछताछ में उसके फरार साथियों की पहचान मोती कॉलोनी के समीर और थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई के मन्नू के रूप में हुई। आरोपितों ने चोरी का माल कसेरठ बाजार के मुकेश और सुरेश को बेचने की बात भी बताई है।

पुलिस अब फरार आरोपितों के साथ ही माल के खरीदारों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं चर्चा है कि पकड़ने के बाद आसिफ की जमकर पिटाई की गई, जिससे वह घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, 2 दिनों की छापामारी में 2.65 क्विंटल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट