हापुड़ में फैक्ट्री के बाहर से लोहे का गेट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
हापुड़ के मसूरी-गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के बाहर से लोहे का गेट चोरी हो गया। बाइक सवार ...और पढ़ें
-1791812476213_m.webp)
फैक्ट्री के बाहर से गेट ले जाते चोर, जागरण।
HighLights
हापुड़ में फैक्ट्री से लोहे का गेट चोरी हुआ।
बाइक सवार दो चोर सीसीटीवी में कैद हुए।
औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए।
संवाद सहयोगी, हापुड़। मसूरी-गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री के बाहर रखा लोहे का गेट चोरी होने का मामला सामने आया है। दोपहर के समय बाइक सवार दो लोग गेट उठाकर ले गए।
पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उद्यमियों की चिंता फिर बढ़ गई है।
फैक्ट्री के आगे रखा था गेट
जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में कूलिंग फैब्रिकेशन का काम करने वाले उद्यमी सुदीप चौधरी ने बताया कि नाली निर्माण के चलते फैक्ट्री में आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाला लोहे का गेट बाहर रखा हुआ था। सोमवार दोपहर गेट फैक्ट्री के सामने पड़ा था।
बाइक सवार उठा ले गए गेट
इसी दौरान बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और गेट उठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें दोनों गेट ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी सी फैक्ट्रियों के के बाहर रखे लोहे के गेट कई बार चोरी हो चुके हैं।
बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से उद्यमियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि प्रकरण के संबंध में जांच की जा रही है। जल्द ही दूसरों को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना
