विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सहमे लोग निकले घर से बाहर, आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग

Published: Mon, 30 Nov 2026 12:52 AM (IST)

हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सिलेंडरों में लगातार धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई; दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।  

हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग ( फोटो स्रोत : जागरण )

हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाके हुए।

  2. तेज धमाकों से पूरा औद्योगिक क्षेत्र और गांव दहल उठा।

  3. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

धर्मपाल आर्या, हापुड़/धौलाना। मसूरी-गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र के फेज-एक में पूठी मोड़ के पास रविवार देर रात केमिकल सिलेंडर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में रखे सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फटने लगे और कई सिलेंडर हवा में उछलते दिखाई दिए।

औद्योगिक क्षेत्र दहल उठा..

लगातार हो रहे धमाकों से पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहल उठा। आसपास की फैक्ट्रियों के संचालकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सहमे लोग निकले घर से बाहर

सिलेंडरों में लगातार हो रहे विस्फोट के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी चुनौती सामने आई। धमाकों की आवाज शेखपुरा खिचरा गांव तक सुनाई दी।

तेज धमाकों से सहमे ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारण, नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में चमक रही थी सोलर प्लेट, सेटेलाइट ने दे दी आग लगने की सूचना और फिर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।