हापुड़ में तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, गंगा स्नान जा रहे परिवार के 6 लोग घायल
हापुड़ में पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान जा रहे एक ही परिवार के छह सदस्य सड़क हादसे में घायल हो ...और पढ़ें
-1791600300988_m.webp)
हादसे में छह लोग घायल। जागरण
HighLights
हापुड़ में ई-रिक्शा दुर्घटना में परिवार के छह सदस्य घायल।
पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर।
सतीश शर्मा, सिंभावली (हापुड़)। पितृ अमावस्या पर बृजघाट गंगा स्नान करने जा रहे हापुड़ के एक ही परिवार के छह लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। फरीदपुर सिंभावली गांव के पास तेज टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी का संदीप कुमार शुक्रवार रात अपनी मां सावित्री, पत्नी पिंकी, भाई अमित, भाई की पत्नी निशा और आदेश के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर बृजघाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
टक्कर लगने पर पलटा ई-रिक्शा
फरीदपुर सिंभावली के पास पहुंचते ही किसी तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार सभी छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
मेरठ के लिए किया रेफर
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप, पिंकी, अमित, निशा और आदेश को मेरठ रेफर कर दिया। हादसे के कारण प्रभावित यातायात को पुलिस ने सुचारु कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
