हापुड़ में युवक पर जानलेवा हमला: ईदगाह रोड पर दो भाइयों ने की मारपीट, पुलिस जांच शुरू
हापुड़ में ईदगाह रोड पर दिल्ली से लौट रहे एक युवक पर दो भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे ...और पढ़ें

हापुड़: ईदगाह रोड पर युवक पर जानलेवा हमला ( एआई इमेज )
HighLights
दिल्ली से लौट रहे युवक पर हापुड़ में हमला।
ईदगाह रोड पर दो भाइयों ने की मारपीट।
पीड़ित के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज।
जागरण संवाददाता, हापुड़। दिल्ली से काम करके घर लौट रहे युवक पर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दो भाइयों ने युवक को घेरकर पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।
पुलिस ने शुरू की जांच
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मजीदपुरा की गली नंबर सात के कदीर ने बताया कि उनका पुत्र शोएब दिल्ली के जाफराबाद में लकड़ी का सामान बनाने का काम करता है। चार अक्टूबर की रात करीब दस बजे शोएब दिल्ली से घर लौट रहा था।
आरोप है कि ईदगाह रोड पर बर्फखाने के पास मजीदपुरा की गली नंबर 11 के अनस और शाहजान खड़े थे। शोएब को देखते ही दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे।
अब होगी आगे की कार्रवाई
शोएब ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में शोएब को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
जानकारी मिलने पर पीड़ित भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि लोगों को आता देखकर दोनों आरोपित घायल शोएब को छोड़कर भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इसके बाद स्वजन घायल शोएब को लेकर थाने पहुंचे और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई। बेटे के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं दे सके।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तंबाकू-निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ा तो खैर नहीं
