विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर पंचायतों में विकास कार्यों की सूची तैयार, डीएम की मंजूरी का इंतजार

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:47 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए ब्लॉक स्तर से योजनाएं तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय भेजी जा रही हैं।

गढ़मुक्तेश्वर पंचायतों में विकास कार्यों की सूची तैयार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गढ़मुक्तेश्वर पंचायतों में विकास कार्यों की सूची तैयार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. पंचायतों में विकास कार्यों की योजनाएं तैयार।

  2. जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही कार्य होंगे।

  3. ब्लॉक प्रमुख निधि से होंगे विकास कार्य।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो को लेकर ब्लाक स्तर से योजना तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय में भेजी जा रही है। अनुमति मिलने के बाद पंचायत में कार्य शुरू हो जाएंगे।

प्रदेश में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। सरकार ने वर्तमान में इनको प्रशासक के रूप में तैनात किया हुआ है।

डीएम की अनुमति से होते हैं विकास कार्य

पंचायतों में होने वाले विकास कार्य अब डीएम की अनुमति से होते हैं। ऐसे में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यो को लेकर लिस्ट तैयार की जा रही है।

खंड़ विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख निधि से पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

आगे भेजी ज चुकी है कार्यों की सूची

वहीं, प्रधानों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यो की लिस्ट पहले ही अनुमति के लिए भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व प्रधान एवं प्रमुख द्वारा स्वयं की प्रस्ताव तैयार करके कार्य करा दिए जाते थे। लेकिन, कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब डीएम की अनुमति के बाद ही कार्य होते हैं।

यह भी पढ़ें- धनबाद की रिम्पी कौर: संघर्ष से सफलता तक का सफर, 200 परिवारों को दे रहीं रोजगार