विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में बहे तीन श्रद्धालु, गोताखोरों की सतर्कता से बची जान

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:26 AM (IST)

ब्रजघाट गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के एक परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूबने लगे। गोताखोरों की तत्परता ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दिल्ली के तीन सदस्य ब्रजघाट गंगा में डूबने लगे।

  2. गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई कर तीनों को सकुशल बचाया।

  3. सीओ ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थान पर स्नान की अपील की।

संवाद सहयोगी, हापुड़। गंगा स्नान के दौरान रविवार को दिल्ली के एक परिवार के तीन सदस्य अचानक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे। घाट पर चीख-पुकार मचते ही मौजूद गोताखोरों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रेटर कैलाश, दिल्ली के रहने वाले अर्जुन परिवार के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए आए थे। परिवार के सदस्य वीआइपी घाट की ओर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में पहुंचने पर परिवार की महिला और एक किशोर का संतुलन बिगड़ गया और दोनों डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अर्जुन भी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

तीनों को डूबता देख घाट पर मौजूद गोताखोर मुकेश, काले और स्वराज तत्काल नदी में कूद पड़े। उन्होंने तीनों को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। सीओ राहुल यादव ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि गंगा में कुछ स्थानों पर अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे हादसे की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में सात साल के बच्चे और बुजुर्ग को स्वाइन फ्लू, जिले में संक्रमितों की संख्या 19 पहुंची