हापुड़ के धीरखेड़ा बिजलीघर में आज चलेगा मरम्मत कार्य, 7 घंटे तक बाधित रहेगी बिजली
हापुड़ के धीरखेड़ा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते आज, 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
धीरखेड़ा बिजलीघर में रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
33 केवी लाइन के जर्जर पोल बदले जाएंगे और छत की मरम्मत होगी।
जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश के मेरठ और हापुड़ जिले से सटे औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य और 33 केवी लाइन के जर्जर पोल बदलने के चलते रविवार, 4 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धीरखेड़ा बिजलीघर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
क्यों नहीं आएगी बिजली?
विभाग की ओर से उपकेंद्र की छत की मरम्मत के साथ बिजनेस प्लान के तहत 33 केवी लाइन के जर्जर पोल बदलने का कार्य कराया जाएगा। सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कार्य के दौरान संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग की अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें। विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि किसी कारण से प्रस्तावित कार्य की स्थिति में बदलाव होता है तो उपभोक्ताओं को उसी के अनुसार आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में पेड़ पर चढ़ा तेंदुए आया 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में, वन विभाग ने शुरू की जांच
