विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ की दस्तोई रोड पर आठ महीने से जलभराव, स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:48 PM (IST)

हापुड़ की दस्तोई रोड पर आठ महीने से जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

हापुड़ की दस्तोई रोड पर आठ महीने से जलभराव ( फोटो स्रोत : जागरण )

हापुड़ की दस्तोई रोड पर आठ महीने से जलभराव ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. दस्तोई रोड पर आठ महीने से गंभीर जलभराव की समस्या।

  2. स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  3. जलभराव से बच्चों की पढ़ाई और मरीजों को परेशानी।

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। आठ महीने से जलभराव की समस्या झेल रहे दस्तोई रोड के स्थानीय लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार की सुबह फूट पड़ा।

उन्होंने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है। आरोप है कि बार-बार लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
राजकुमार, पूजा, विनय, विमलेश ने बताया कि सड़क पर नाले का निर्माण नहीं है, जिसके कारण घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है।

कई बार अधिकारियों से की गई शिकायत 

नाला बनवाने की मांग को लेकर काफी बार जिले के अधिकारियों से शिकायत की गई। जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन तो दिया। लेकिन, आज तक आश्वासन धरातल पर नहीं उतरा है, जिसके कारण यह पर रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जलभराव होने के कारण छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं, इस सड़क से होकर एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रतिदिन अस्पताल में आते हैं मरीज

मरीजों को बेहतर उपचार समेत विभिन्न प्रकार की जांच निश्शुल्क मिले। इसके लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कराया गया। लेकिन, मुख्य सड़क पर जलभराव होने के कारण इन दिनों अस्पताल पहुंचने में मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलाजी, डायलिसिस, ईसीजी, एनसीयू, लेबर रूम समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।

बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा 

सड़क पर जलभराव के कारण आस-पास के रहने वाले लोगों को बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। पानी में मच्छर पनपने लगे है। पूजा का कहना है कि अगर जिले के अधिकारियों ने जल्द ही जलभराव से निजात नहीं दिलाई तो, सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में घर का ताला तोड़ पांच लाख के जेवर समेत लाखों की चोरी