पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में घर का ताला तोड़ पांच लाख के जेवर समेत लाखों की चोरी
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ...और पढ़ें

संग्रामपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। सौजन्य: पुलिस
HighLights
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में घर में भीषण चोरी हुई।
चोरों ने करीब पांच लाख के जेवर, नकदी और बर्तन चुराए।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, कार्रवाई जारी।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। East Champaran House Theft: पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घटना दक्षिणी भवानीपुर स्थित वार्ड संख्या एक की है। चोर घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवर के अलावा नकदी और बर्तन भी चोरी कर ले गए।
ताला तोड़कर घर में घुसे
जानकारी के अनुसार, दक्षिणी भवानीपुर वार्ड संख्या एक निवासी शांति कुंवर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे जेवर, नकदी और बर्तन लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद घर में चोरी की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चोरी की घटना में करीब पांच लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- सासाराम में दुर्गा पूजा घूमने गए परिवार के घर में चोरी, 15 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर
