विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमंचे के बल पर दुष्कर्म, फिर दलित किशोरी पर बनाया मतांतरण का दबाव; हापुड़ में 2 युवकों पर केस दर्ज

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:28 AM (IST)

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक दलित पिता ने मुस्लिम युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो ...और पढ़ें

हापुड़ में दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों पर केस। फोटो: सांकेतिक

हापुड़ में दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों पर केस। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. दलित पिता ने मुस्लिम युवकों पर गंभीर आरोप लगाए

  2. नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, बाबूगढ़ क्षेत्र में घटना

जागरण संवाददाता, हापुड। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव के दलित व्यक्ति ने बाबूगढ़ क्षेत्र के मुस्लिम युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी और धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सिंभावली और बाबूगढ़ पुलिस जांच कर रही है।

फोटो से किशोरी को किया ब्लैकमेल

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह दूसरे जिले में मजदूरी करता है। उसकी नाबालिग बेटी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी।

वह भी दूसरों के खेतों में मजदूरी करती थी। गत मटर की फसल में काम कर पर गई थी, खेत पर शोच करने गई बेटी की वहां पर काम करने वाले एक मुस्लिम युवक फोटो खींच ली।

उसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, बाद में आरोपी युवक की बहन ने उसकी बेटी से दोस्ती कर ली। फोटो डिलीट कराने के बहाने वह किशोरी को अपने भाई के पास ले गई।

तमंचा दिखाकर दुष्कर्म का आरोप

आरोप है कि वहां युवक ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दोबारा अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी को ब्लैकमेल किया और उसका उत्पीड़न किया।

आरोप लगाया गया है कि अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने किशोरी से हजारों रुपये और आभूषण भी ले लिए।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर दोनों आरोपियों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। स्वजनों को जानकारी होने पर थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है की घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,इसलिए वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में टोल से पहले रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; ड्राइवर ने पानी डालकर बुझाया