विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में साइबर ठगों ने काल फारवर्डिंग से उड़ाए बैंक खाते से 6 लाख रुपये

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:03 AM (IST)

हापुड़ के पंकज कुमार गर्ग के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से साइबर ठगों ने 15 मिनट में छह लाख रुपये निकाल लिए।

बैंक खाते से 6 लाख रुपये  ( एआई इमेज )

बैंक खाते से 6 लाख रुपये ( एआई इमेज )

HighLights

  1. पंकज गर्ग के खाते से छह लाख रुपये की ठगी।

  2. काल फारवर्डिंग सक्रिय होने के बाद ओटीपी संदेश मिले।

  3. 15 मिनट में तीन बार में दो-दो लाख रुपये निकाले।

केशव त्यागी, हापुड़। साइबर ठगों ने नगर के शिवलोक कॉलोनी के पंकज कुमार गर्ग के बैंक खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। ठगी से पहले उनके मोबाइल पर काल फारवर्डिंग सक्रिय होने का संदेश आया।

इसके बाद ओटीपी से संबंधित संदेश मिले और करीब 15 मिनट के भीतर खाते से दो-दो लाख रुपये के तीन अलग-अलग लेनदेन हो गए।

पुलिस ने जांच शुरू की

तीनों लेनदेन कल्याण ज्वेलर्स के नाम से दर्ज दिखाई दिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंकज कुमार गर्ग ने बताया कि 29 सितंबर को उनके बैंक आफ बड़ौदा के खाते से बिना अनुमति छह लाख रुपये डेबिट हो गए। उन्होंने कल्याण ज्वेलर्स से कोई खरीदारी नहीं की थी और न ही इन लेनदेन के लिए किसी प्रकार की अनुमति दी थी।

खाते से रकम निकलने के बाद उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। घटना से पहले उनके मोबाइल पर कॉल फारवर्डिंग सक्रिय होने का संदेश आया था, जबकि उन्होंने स्वयं यह सुविधा चालू नहीं की थी।

निकाले गए 2 लाख रुपये

इसके बाद ओटीपी से संबंधित संदेश प्राप्त हुए। करीब 15 मिनट के भीतर खाते से लगातार तीन बार दो-दो लाख रुपये निकाल लिए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बैंक से पुलिस ने संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत की। उन्होंने पुलिस से संबंधित लेनदेन, ओटीपी, प्रमाणीकरण रिकार्ड और काल फारवर्डिंग से जुड़ी गतिविधियों की जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हुआ था फरार