विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur Crime: पुलिस से बचने के लिए दुष्कर्म के आरोपी ने अपनाए अजीब हथकंडे, बुर्का पहनकर पहुंच गया अदालत

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 20 Apr 2023 08:11 PM (IST)

बुर्का पहनकर कोर्ट में पेश होने के लिए कचहरी पहुंचे दुष्कर्म के मामले में लिप्त एक आरोपित को पुलिस ने ...और पढ़ें

25 फरवरी को नगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
25 फरवरी को नगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

हापुड़, जागरण संवाददाता। बुर्का पहनकर कोर्ट में पेश होने के लिए कचहरी पहुंचे दुष्कर्म के मामले में लिप्त एक आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया और कोतवाली ले गई। 25 फरवरी को नगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस के डर से आरोपित बेंगलुरु चला गया था।

दुष्कर्म के बाद बनाया था वीडियो

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले सहेली ने उसकी मुलाकात मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से कराई थी। 27 नवंबर 2022 को आरोपित अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद स्थित एक होटल में ले गया था, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया था। बेहोशी की हालत में आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो भी बना लिया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की दी थी धमकी

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित ने पीड़िता से 70 हजार रुपये ठग लिए थे। मामले में मोती कालोनी के आफताब और उसके दोस्त उवैश, अमन और सुंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को आफताब बुर्का पहनकर न्यायालय में पेश होने कचहरी पहुंचा। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आफताब के पैरों को देखकर शक होने पर उसे दबोच लिया। कोतवाली में छानबीन के दौरान पुलिस को मामले की सच्चाई का पता चली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित के साथियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्ट इनपुट- केशव त्यागी