विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में दंपती की मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक दंपती की ...और पढ़ें

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास पर ट्रैक्टर-बाइक की भीषण भिड़ंत हुई।

  2. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

  3. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए, चालक फरार, जांच जारी।

केशव त्यागी, हापुड। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहमतपुर जखैड़ा स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने दी मामले की जानकारी 

थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव रहमतपुर जखैड़ा के जितेंद्र (30 वर्षीय) अपनी पत्नी शशि (28वर्षीय) के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। करीब शाम चार बजे जब वह गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से इक की भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर पहुंचाया गया।

पति-पत्नी की हो गई मौत

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान पहले पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। उधर, एक साथ दंपती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक का मामला: पटना हाई कोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब