विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली, हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लोगों से की अपील

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:16 PM (IST)

कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' महारैली का आह्वान किया ...और पढ़ें

दिल्ली चलो महारैली के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया आह्वान। जागरण

दिल्ली चलो महारैली के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया आह्वान। जागरण

HighLights

  1. 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ' महारैली।

  2. हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनता से रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

  3. भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ आम जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने की लड़ाई को लेकर कांग्रेस ने हुंकार भरी है।

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ''वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ'' महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जनपद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है।

वहीं, गुरुवार को जारी बयान में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे होने वाली महारैली में देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार औ चुनाव आयोग की मिलीभगत से आम जनता के वोटों की चोरी की जा रही है। कांग्रेस इस कथित गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठा रही है।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की लड़ाई है। महारैली में शामिल होने के इच्छुक लोग एक नवंबर को सुबह 7:30 बजे दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।