विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली कूच से पहले हापुड़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाकियू नेता नजरबंद

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:23 PM (IST)

हापुड़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को उनके आवास पर नजरबंद किया गया।

  2. भाकियू लोकहित अध्यक्ष देवेंद्र बाना के घर पुलिस बल तैनात।

  3. दोनों नेता दिल्ली में प्रदर्शन हेतु जाने से पहले रोके गए।

केशव त्यागी, हापुड़। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना को पुलिस ने दिल्ली कूच करने से पहले ही रोक दिया।

शुक्रवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया, जबकि देवेंद्र बाना के कन्हैया एन्क्लेव स्थित घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। दोनों नेताओं को रोकने की कार्रवाई के बाद राजनीतिक और किसान संगठनों में हलचल रही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया।

किस वजह से दिल्ली जा रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता?

उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने सड़क पर घसीटा। इस घटना से देशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 11.57.06

वोट चोरी के मुद्दे पर आवाज उठाने और मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग करना कोई अपराध नहीं है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसी घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया।

सरकार कांग्रेस नेताओं को दिल्ली जाने से रोक सकती है, लेकिन उनकी आवाज नहीं दबा सकती। कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

उधर, भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, उन्हें घर पर ही नजरबंद किया गया और नगर कोतवाली क्षेत्र के कन्हैया एन्क्लेव स्थित उनके आवास के बाहर पुलिस तैनात रही। दिल्ली कूच से पहले दोनों नेताओं को रोके जाने की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

यह भी पढ़ें- 10 अक्टूबर को CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, राजधानी में हर तरफ नाकेबंदी; दिल्ली पुलिस की हिरासत में हजारों लोग

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए 10 हजार से ज्यादा लोग', अभिजीत दीपके का दावा