विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में छात्राओं ने स्वच्छता अभियान से दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:12 PM (GMT+05:30)

हापुड़ के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया।

हापुड़ में छात्राओं ने स्वच्छता अभियान से दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में छात्राओं ने स्वच्छता अभियान से दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. आर्य कन्या महाविद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान आयोजित हुआ।

  2. छात्राओं ने प्लास्टिक एकत्र कर जागरूकता रैली निकाली।

  3. नुक्कड़ नाटक से प्लास्टिक उपयोग छोड़ने को प्रेरित किया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डा. नीशू यादव के नेतृत्व में आयोजित शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने की। इसके बाद डा. नीशू यादव ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

छात्राओं ने स्वच्छता जागरूक रैली निकाली

छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र किया तथा उसका उचित निस्तारण किया। रैली के माध्यम से आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद पोस्टर एवं स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों और नारों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। शिविर के अंत में स्वयंसेविकाओं ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है : साधना तोमर

प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है। समाज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें- सहरसा में 100 से ज्यादा बाइक चुराने वाला शातिर गिरफ्तार! शराब तस्करों को 2–5 हजार में बेचता था चोरी की मोटरसाइकिल