सहरसा में 100 से ज्यादा बाइक चुराने वाला शातिर गिरफ्तार! शराब तस्करों को 2–5 हजार में बेचता था चोरी की मोटरसाइकिल
सहरसा पुलिस ने 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चुराने वाले शातिर चोर बालगोविंद उर्फ रौशन झा को गिरफ्तार किया है। वह ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
सहरसा पुलिस ने शातिर बाइक चोर बालगोविंद उर्फ रौशन झा को दबोचा।
आरोपी ने 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकारी।
चोरी की बाइकें शराब तस्करों को 2-5 हजार में बेचता था।
जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए सहरसा पुलिस ने एक बड़े और शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पकड़ा गया आरोपी सौर बाजार थाना क्षेत्र के कबैला रहुआ निवासी बालगोविंद उर्फ रौशन झा है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अकेले ही सहरसा शहर व ग्रामीण इलाकों से 100 से अधिक मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
सहरसा शहर और आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चुराने वाला शातिर चोर बालगोविंद उर्फ रौशन झा गिरफ्तार
सौर बाजार के कबैला रहुआ निवासी आरोपी सार्वजनिक स्थानों से मुख्य रूप से स्पलेंडर व ग्लैमर बाइकों को बनाता था निशाना
चोरी की मोटरसाइकिलें महज 2,000 से 5,000 में स्थानीय शराब तस्करों व गैरेज चालकों को बेचकर नशे में उड़ाता था पैसे
पुलिस ने पूछताछ के बाद बाइक खरीदने व बेचने में शामिल 4 अन्य आरोपियों को दबोचा; आधा दर्जन बाइक बरामदगी को छापेमारी
आरोपी मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सरकारी दफ्तरों के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। उसकी गिरफ्तारी से शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हुआ है।
स्पलेंडर और ग्लैमर थीं पहली पसंद; महज 2 से 5 हजार रुपये में शराब तस्करों को बेचता था गाड़ियां
पुलिस पूछताछ में आरोपी बालगोविंद ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह सबसे ज्यादा हीरो स्पलेंडर और होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिलों की चोरी करता था, क्योंकि पुरानी चाबी या हल्का दबाव डालने पर उनका लॉक आसानी से टूट जाता था।
चोरी की गई गाड़ियों को किसी बड़े गिरोह के बजाय वह आसपास के क्षेत्र के स्थानीय शराब तस्करों और लोकल गैरेज मालिकों को औने-पौने दाम पर बेच देता था।
शराब त तस्करी से जुड़े युवक पुलिस से बचने के लिए बिना कागजात वाली इन गाड़ियों को ₹2,000 से ₹5,000 में तुरंत खरीद लेते थे। बाइक बेचकर मिले पैसों का इस्तेमाल वह नशे के शौक को पूरा करने में करता था।
खरीद-बिक्री में शामिल 4 अन्य गिरफ्तार; आधा दर्जन से अधिक बाइकों की बरामदगी के लिए छापेमारी
आरोपी के बयान के आधार पर सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक खरीदने और बेचने के खेल में शामिल चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी द्वारा बेची गई आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सहरसा शहर में प्रतिमाह औसतन डेढ़ से दो दर्जन बाइक चोरी के आवेदन सदर थाने में आते थे, जिससे आम नागरिक बेहद त्रस्त थे। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से आम जनता ने राहत की सांस ली है।
