विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में बाल मेले में विज्ञान मॉडल और खानपान के स्टॉलों ने जीता सबका दिल

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:31 PM (GMT+05:30)

हापुड़ के एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने ...और पढ़ें

बाल मेले में अतिथियों को खाने की सामग्री देती छात्रा। सौ. स्कूल।

बाल मेले में अतिथियों को खाने की सामग्री देती छात्रा। सौ. स्कूल।

जागरण संवाददाता, पिलखुवा (हापुड़)। हापुड़ में एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने बनाए माडल, प्रोजेक्ट और चार्ट प्रदर्शित किए। उन्होंने आगंतुकों को अपने माडल की कार्यप्रणाली भी समझाई। अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों और रचनात्मकता की सराहना की।

वहीं, खानपान के स्टालों पर गोलगप्पे, भेलपुरी, समोसे, चाट, झालमुड़ी और ढोकले के व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने स्टालों का संचालन करते हुए हिसाब-किताब रखने और ग्राहकों से बातचीत करने का अनुभव हासिल किया।

प्राचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और मिलकर काम करने की भावना विकसित होती है।

प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने कहा कि किताबी पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी है। निदेशक आयुषी गुप्ता ने आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन रश्मि गोयल और सपना शर्मा के नेतृत्व में किया गया। शिक्षकों ने व्यवस्था, स्वच्छता और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।