हापुड़ में बहन की ससुराल गए भाई पर जीजा ने किया जानलेवा हमला लाठी-डंडों और हथौड़े से लहूलुहान
हापुड़ में एक व्यक्ति पर उसकी बहन की ससुराल में जीजा और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व हथौड़े से जानलेवा ...और पढ़ें

हापुड़ में बहन की ससुराल गए भाई पर जीजा ने किया जानलेवा हमला ( एआई इमेज )
HighLights
हापुड़ में बहन की ससुराल में भाई पर हमला।
जीजा और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों, हथौड़े से पीटा।
पीड़ित गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।
केशव त्यागी, हापुड़। बहन की ससुराल में उससे मिलने पहुंचे भाई और उसके साथ आए लोगों के साथ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि युवक की बहन के पति समेत दो-तीन अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हथौड़े से हमला किया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया
कोटला मेवातियान के इमरान ने बताया कि बुधवार देर रात अक्टूबर वह अपने साथियों के साथ रामपुर रोड स्थित बहन रुकैया की ससुराल पहुंचा था। उसे जीजा हस्सान से बहन के संबंध में बातचीत करनी थी।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही हस्सान और दो-तीन अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों, हथौड़े और अन्य औजारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे बचाया।
उठी कड़ी कार्रवाई की मांग
लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद वह वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- भागलपुर विक्रमशिला सेतु मरम्मत में आई तेजी; दिल्ली की 'मंगलम' को भी कमान, 200 टन वजनी स्टील गर्डर की लांचिंग शुरू
