हापुड़ भाजपा किसान मोर्चा की नई लिस्ट पर घमासान, अपनों ने ही खोला मोर्चा, सोशल पर बताया 'मनमानी फैसला'
हापुड़ भाजपा किसान मोर्चा की नवघोषित मंडल अध्यक्षों की सूची पर पार्टी के भीतर ही असंतोष उभर आया है। आरोप है कि बिना विचार-विमर्श के नाम घोषित किए गए, जिससे चुनावी वर्ष में जमीनी स्तर पर काम करना मुश्किल होगा।
-1795316110206_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
हापुड़ भाजपा किसान मोर्चा की सूची पर असंतोष।
बिना विचार-विमर्श के नाम घोषित करने का आरोप।
चुनावी वर्ष में जमीनी स्तर पर काम प्रभावित होने की आशंका।
जागरण संवाददाता, हापुड़। भाजपा हापुड़ के किसान मोर्चा की नवघोषित मंडल अध्यक्षों की सूची को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष के स्वर उठने लगे हैं।
20 नवंबर 2026 को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप चौधरी द्वारा जारी की गई इस सूची पर सवाल उठाते हुए स्थानीय स्तर पर विरोध दर्ज कराया गया है।
सोशल मीडिया पर उठाया सवाल
सोशल मीडिया पर इस सूची का खंडन करते हुए प्रशांत त्यागी ने इसे मनमानी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्षों से बिना पूछे और बिना किसी आपसी विचार-विमर्श के ही नगर के मोर्चों के नाम तय कर प्रकाशित कर दिए गए हैं।
वहीं, पोस्ट में नाराजगी जताते हुए कहा गया है कि चुनावी वर्ष में यदि स्थानीय पदाधिकारियों की अनदेखी कर इस तरह फैसले लिए जाएंगे, तो जमीनी स्तर पर काम करना मुश्किल होगा।